अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्तरकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया, निकाली भगवान राम की शोभायात्रा, सायंकाल में लोगों ने मंदिरों और घरों में जलाये दीपक
उत्तरकाशी। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर जिलेभरमें विभिन्न जगहों पर भगवान राम,लक्ष्मण,सीता और हनुमान की शोभायात्रा निकाली गयी। जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही अनेक स्थानों पर रामायण का पाठ किया गया। इस अवसर पर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के लाईव प्रसारण के जरिये वर्चुअल दर्शन कर रामलला के दर्शनों से अभिभूत श्रद्धालुओं के 'जय श्री राम' के उदघोष से परिसर गूँजता रहा।
अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध बाबा विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का विशेष आयोजन किया गया। संस्कृत महाविद्यालय उजेली में आज दूसरे दिन भी अखंड रामायण का पाठ हुआ। नगर के अन्य मंदिरों व आश्रमों के साथ ही अनेक स्थानों पर सुबह से ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उल्लास में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया।
विश्वनाथ मंदिर सहित जिले में प्रमुख मंदिरो के परिसरों व अनेक सामुदायिक स्थलों में एलईडी व टीवी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सीधे प्रसारण को देखा। विश्वनाथ मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के वर्चुअल दर्शन कार्यक्रम में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

सायंकाल मे विश्वनाथ मंदिर को बिजली की लड़ियों व फूलो से सजाया गया था मंदिरों व घरो में तेल के दिए लोगों ने जलाए वहीं मणिकर्णिका घाट स्थित गंगा मन्दिर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर घाट के किनारे दीप माला बना करअयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्थापित होने पर अपनी खुशी का इजहार किया।
अयोध्यापुरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकास भवन परिसर में सीडीओ जयकिशन के अथक प्रयासों स्थापित राम वाटिका का आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश चैहान, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाधिारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात राम वाटिका में तुलसी एवं रूद्राक्ष के पौध का रोपण किया गया।
Comments
Post a Comment