गंगोत्री का मिथक रहा कायम तो पुरोला का टूटा, दोनों सीट पर भाजपा ने रहराया परचम, तो यमुनोत्री की सीट पर निर्दलीय हुआ काबिज
(राजीव नौटियाल) उत्तरकाशी : जिले की तीन विधानसभाओं में से दो गंगोत्री व पुरोला पर भाजपा ने जीत हासिल कर भगवा परचम लहरा दिया वहीं यमुनोत्री विधानसभा को निर्दलीय प्रत्याशी हासिल करने में कामयाब रहा। गंगोत्री क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश चौहान ने अपने प्रतिद्वन्दी कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को 7637 मतों से करारी शिकस्त देकर सीट को हथियाने में कामयाब रहे। गंगोत्री सीट पर भाजपा प्रत्याशी की पहले राउंड से अंतिम राउंड तक बढ़त बनी रही। उत्तरकाशी की यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने कांग्रेस पार्टी के ही प्रत्याशी दीपक विजलवाँण को 6639 मतों के अंतर से सीट पर कब्जा जमाया वही भाजपा को यहाँ तीसरे नम्बर पर ही संतोष करना पड़ा। मतगणना शुरू होते ही दोनों प्रत्यशियों में काफी खींचतान का मुकाबला चला आखिरकर निर्दलीय प्रत्याशी ने ही सीट हथिया ली। पुरोला विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने अपने प्रतिद्वन्दी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में गये मालचन्द को 6034 मतों से करारी शिकस्त देकर हराय...