कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाओं ने सरकार पर लगाया तीलू रौतेली पुरस्कार रेवड़ी की तरह बांटने का आरोप
(राजीव नौटियाल)
उत्तरकाशी। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से हर वर्ष दिए जाने वाले इस राज्य पुरस्कार के लिए इस वर्ष 22 महिलाओं का चयन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री बिसन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल और भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया का भी चयन होने से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में विरोध का बाजार गर्म हो गया।
वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत तत्कालीन राज्य सरकार ने की। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार जिला स्तर पर छटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। राज्य समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए। विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद शुक्रवार शाम को शासन ने इनकी सूची जारी कर दी। इसमें हरिद्वार जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियोँ को भी इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।परन्तु कैबिनेट मंत्री के बेटी व भाजपा की पदाधिकारी को तीलू रौतेली पुरस्कार की सूची में आने से कांग्रेसियों ने इनका विरोध करना शुरू कर दिया।
उत्तरकाशी में भी रविवार को कांग्रेस महिला मोर्चा ने सरकार के विरोध में एक प्रेसवार्ता की जिसमे उन्होंने सरकार पर पुरस्कार की बंदर बांट कर, अपने चहेतों को पुरस्कार देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि सरकार इस पर सुधार नही करती है तो वे इसके विरोध में आंदोलन करेंगी।
तीलू रौतेली पुरस्कार में बंदरबांट का विरोध सुने महिला मोर्चा की महिलाओ की जुबानी
मीना नौटियाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस महिला मोर्चा 👇
सविता भट्ट सभासद नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी👇
कविता जोगिला शहर अध्यक्ष महिला मोर्चा कांग्रेस एवं सभासद नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी👇
इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार
वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भण्डारी, रीना रावत (उत्तरकाशी), डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), श्यामा देवी (देहरादून), अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत), डा कंचन नेगी (देहरादून), चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़), बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर), ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा), रेखा जोशी (पिथौरागढ़), पूनम डोभाल (टिहरी), गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी (अल्मोड़ा), पुष्पा पाटनी, गीता चंद (चम्पावत), गुलिस्ता (हरिद्वार), अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडेय (देहरादून), सुमन पंवार (उत्तरकाशी), राखी, सुषमा गुसाईं (पौड़ी), आशा देवी (चमोली), दुर्गा बिष्ट (नैनीताल), सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास (ऊधमसिंहनगर), हन्सी धपोला, गायत्री दानू (बागेश्वर), हीरा भट्ट (पिथौरागढ़), सुषमा पंचपुरी (टिहरी) व सीमा देवी (रुद्रप्रयाग)।
Comments
Post a Comment